करोड़ों की लग्जरी अब नए अवतार में! 5140mm लंबी Lexus ES हुई लॉन्च, BMW और Mercedes को देगी टक्कर!

लक्जरी कारों के शौकीनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। लेक्सस ने आज भारत में अपनी आठवीं पीढ़ी (8th Generation) की शानदार सेडान Lexus ES 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह कार लेक्सस के नए TNGA-K प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89.99 लाख रुपये तय की गई है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह गाड़ी अब ज्यादा लंबी, चौड़ी और आरामदायक है।
Lexus ES 2026 की लंबाई 5140mm और व्हीलबेस 2950mm है, जो केबिन के अंदर काफी जगह प्रदान करता है। इसके एक्सटीरियर में शार्प DRLs, 21-इंच के अलॉय व्हील्स और फ्लैश फिट डोर हैंडल दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 14-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल क्लस्टर मिलता है। साथ ही पैसेंजर साइड के लिए एक अलग डिस्प्ले का विकल्प भी दिया गया है।
सुरक्षा के मामले में लेक्सस ने कोई समझौता नहीं किया है। इस सेडान में 10 एयरबैग्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे ‘लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+’ फीचर्स मौजूद हैं। पावर के लिए इसमें 75 kWh की बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जो 343 PS की पावर और 438 Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज होने पर 580 किलोमीटर की रेंज देगी।