Arjun Singh vs Somnath Shyam: बैरकपुर में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे को सरेआम कहा ‘चोर’!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के बीच बैरकपुर के सियासी अखाड़े में अर्जुन सिंह और सोमनाथ श्याम के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। नोआपाड़ा से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह और जगदल के टीएमसी विधायक सोमनाथ श्याम ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह को चुनौती दी थी कि वह जगदल से चुनाव लड़ें, लेकिन अर्जुन के नोआपाड़ा जाने पर उन्होंने तंज कसा कि “अर्जुन डरकर भाग गए हैं।”

अर्जुन सिंह का पलटवार अर्जुन सिंह ने सोमनाथ श्याम को ‘परमानेंट चोर’ और ‘लोहा चोर’ करार दिया। उन्होंने कहा, “जगदल में फैक्ट्रियां बेचने से लेकर जमीन के सौदों में कट-मनी लेने तक, सोमनाथ ने कुछ नहीं छोड़ा। पुलिस भी उन्हें लोहा चोर के नाम से जानती है। इसीलिए बीजेपी ने उनके खिलाफ एक सख्त पुलिस अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा है ताकि चोर को पकड़ा जा सके।”

सोमनाथ का जबाबी हमला दूसरी ओर, सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह पर कोऑपरेटिव घोटाले और भाटपारा नगर पालिका में करोड़ों की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जिसके खिलाफ खुद इतने केस हों, उसे दूसरों पर बोलने का हक नहीं है। मैं १९७० से उनके परिवार के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोल सकता हूँ।” फिलहाल, बैरकपुर की राजनीति इन दोनों दिग्गजों के आपसी विवाद से पूरी तरह गरमा गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *