राशन कार्ड धारक सावधान! ३१ मार्च तक नहीं किया यह काम तो बंद हो जाएगा मुफ्त अनाज, देखें नया नियम!

देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने एक सख्त चेतावनी जारी की है। यदि आप भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन का लाभ उठाते हैं, तो आपको ३१ मार्च २०२६ तक अपना E-KYC हर हाल में पूरा करना होगा। खाद्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, जो ग्राहक इस समय सीमा के भीतर केवाईसी नहीं कराएंगे, उनका राशन कार्ड ‘फर्जी’ मानकर रद्द किया जा सकता है।
सरकार का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से बिचौलियों और अवैध लाभार्थियों को बाहर करना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल लगभग ८.५१ करोड़ फर्जी राशन कार्ड मौजूद हैं। इन फर्जी कार्डों को हटाकर केंद्र सरकार लगभग ४,३७८ करोड़ रुपये की बचत कर सकती है। वर्तमान में लगभग ६९.७० करोड़ (८७%) ग्राहकों का केवाईसी पूरा हो चुका है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष १३ प्रतिशत लोगों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
केवाईसी पूरा करने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) अपडेट करना होगा। केवाईसी होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब भी राशन निकाला जाएगा, आपके मोबाइल पर एसएमएस आएगा, जिससे धोखाधड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी।
३१ मार्च के बाद केंद्र सरकार उन सभी कार्डों को निष्क्रिय कर सकती है जिनका केवाईसी अधूरा है। इसलिए, यदि आपने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो अपने राशन डीलर से संपर्क करें और मुफ्त ५ किलो अनाज की सुविधा जारी रखें।