ममता का भवानीपुर से चुनावी शंखनाद! अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया ६० हजार का ‘बड़ा टारगेट’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने अपने पारंपरिक क्षेत्र भवानीपुर से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। रविवार शाम भवानीपुर के अहींद्र मंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए ममता ने आगामी चुनाव की रणनीति साझा की।

अभिषेक बनर्जी का बड़ा लक्ष्य: इस बैठक में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को एक स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता की अन्य सीटों की तुलना में भवानीपुर में जीत का अंतर सबसे बड़ा होना चाहिए। उन्होंने जीत का मार्जिन ६०,००० से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। ममता ने भी भावुक होते हुए कहा कि भवानीपुर की जनता के साथ उनका गहरा और आत्मिक रिश्ता है।

ममता बनर्जी का सघन प्रचार कार्यक्रम: आगामी कुछ दिनों में ममता बनर्जी राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगी:

  • २४ मार्च: अलीपुरद्वार, मयनागुड़ी और माटीगाड़ा-नक्शालबाड़ी।
  • २५ मार्च: राजगंज, हरिरामपुर और मालदह।
  • २६ मार्च: नबग्राम, खरग्राम, मयूरेश्वर और पांडवेश्वर।
  • २७ मार्च: पुरुलिया, काशीपुर, छातना और ओंदा।
  • २८ मार्च: कोतुलपुर और गढ़बेता।

बता दें कि बंगाल चुनाव दो चरणों (२३ अप्रैल और २९ अप्रैल) में होने जा रहे हैं, जबकि परिणाम ४ मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *