बंगाल चुनाव: अजब गठबंधन! जिस अराबुल इस्लाम के खिलाफ CPIM ने लड़ी लड़ाई, अब वही बने उनके साथी उम्मीदवार
March 23, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चे ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लेकिन इस लिस्ट से ज्यादा चर्चा अराबुल इस्लाम की हो रही है। टीएमसी के पूर्व दिग्गज नेता अराबुल, जो हाल ही में आईएसएफ (ISF) में शामिल हुए हैं, उन्हें कैनिंग पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।
सीपीएम के लिए यह स्थिति बेहद अजीब है, क्योंकि वे सालों से अराबुल के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे हैं। आईएसएफ प्रमुख नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि अराबुल अब सुधरना चाहते हैं और समाज की मुख्यधारा में आना चाहते हैं। वाम मोर्चे की नई लिस्ट में अलीपुर से श्यामल रॉय और सिताई से अनरुल कुमार वर्मा को टिकट मिला है। विमान बसु ने उम्मीद जताई है कि सीटों को लेकर आईएसएफ के साथ चल रहा छोटा-मोटा विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा।