‘मुसलमानों का एनकाउंटर हुआ तो हम भी एनकाउंटर करेंगे!’ मेरठ में MIM नेता शौकत अली का विवादित बयान!

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने एक जनसभा के दौरान बेहद भड़काऊ बयान देकर नई राजनीतिक जंग छेड़ दी है। मंगलवार को मेरठ में समर्थकों को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा, “जो मुसलमानों का एनकाउंटर करते हैं, उनका भी उसी तरह एनकाउंटर किया जाएगा।” उनके इस बयान के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शौकत अली की विवादित ‘गारंटी’ शौकत अली ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा, “हमें १११ नहीं, सिर्फ ११ विधायक दीजिए। मैं वादा करता हूं कि अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर हुआ, तो जो करेगा उसका भी एनकाउंटर होगा।” उन्होंने मस्जिद और मदरसों की सुरक्षा के नाम पर ‘एक लाठी, एक झंडा, एक नेता’ का नारा दिया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह बयान सीधे तौर पर हिंसा को बढ़ावा देने वाला है।
भाजपा का कड़ा रुख और पुलिस की जांच भाजपा प्रवक्ताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश के संविधान और कानून को सीधी चुनौती है। यूपी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है और भड़काऊ भाषण (Hate Speech) के मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जा सकती है।