अब ३ हिस्सों में होगी आपकी आय की जानकारी; और भी पारदर्शी होगा टैक्स सिस्टम, तकनीकी बदलाव की तैयारी!

आयकर दाताओं के लिए १ अप्रैल २०२६ से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक नियोक्ताओं द्वारा दिया जाने वाला ‘फॉर्म १६’ (Form 16) बंद होने जा रहा है और इसकी जगह नया ‘फॉर्म १३०’ (Form 130) लेगा। नए आयकर नियमों के तहत यह बदलाव टैक्स फाइलिंग को अधिक विस्तृत और तकनीक-आधारित बनाने के लिए किया गया है।
फॉर्म १३० में क्या होगा खास? नया फॉर्म १३० तीन मुख्य भागों में बंटा होगा। इसमें न केवल आपकी सैलरी और कटे हुए टैक्स का विवरण होगा, बल्कि यह भी स्पष्ट होगा कि आपकी कर योग्य आय की गणना कैसे की गई है। इसमें छूट (Deductions), रिलीफ और टीडीएस/टीसीएस की पूरी जानकारी प्री-फिल्ड (Pre-filled) फॉर्म में उपलब्ध होगी।
तकनीकी और पारदर्शी व्यवस्था: यह फॉर्म अब पूरी तरह से पोर्टल के माध्यम से जेनरेट होगा और इसे मैन्युअल रूप से जारी नहीं किया जा सकेगा। इसका मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं और करदाताओं के बीच डेटा के अंतर को खत्म करना है। जानकारों का कहना है कि इससे गलती की गुंजाइश कम होगी, लेकिन करदाताओं को अब और भी अधिक सटीक जानकारी देनी होगी।