चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा फैसला! २३ सरकारी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न सरकारी बोर्डों, परिषदों और आयोगों के २३ पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को नबन्ना (सचिवालय) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करती रहेंगी और स्वास्थ्य, वित्त तथा अल्पसंख्यक विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग उनके पास ही रहेंगे।

इस्तीफे का कारण: चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार ‘लाभ के पद’ (Office of Profit) पर रहते हुए नामांकन दाखिल नहीं कर सकता। भविष्य में किसी भी कानूनी अड़चन या नामांकन रद्द होने की स्थिति से बचने के लिए उन्होंने स्वायत्त निकायों और विकास परिषदों के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। टीएमसी नेताओं ने इसे एक सामान्य कानूनी प्रक्रिया बताया है, जबकि विपक्ष इसे चुनावी रणनीति करार दे रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *