‘अगर BJP से पैसे लिए तो 90% अभिषेक को दे दूंगा’, ओवैसी ने दी टीएमसी को खुली चुनौती

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कोलकाता में हुमायूं कबीर की ‘आम जनता डेवलपमेंट पार्टी’ (AJUP) के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। ओवैसी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए हुमायूं कबीर को इस गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के मुसलमानों को अब अपनी आवाज उठाने के लिए एक मजबूत मुस्लिम नेतृत्व की जरूरत है, जो ममता बनर्जी नहीं दे पाईं।

ओवैसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने केवल अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया है। ओवैसी ने याद दिलाया कि कैसे ममता ने अतीत में संसद में घुसपैठ का मुद्दा उठाया था और आरोप लगाया कि उन्हीं की वजह से बंगाल में बीजेपी का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा, “ममता जी ईद की नमाज में तो शामिल होती हैं, लेकिन मुसलमानों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं आया है। जो गलती वामपंथियों ने की थी, वही टीएमसी दोहरा रही है।”

अभिषेक बनर्जी द्वारा लगाए गए ‘बीजेपी फंडिंग’ के आरोपों पर ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर वे साबित कर दें कि हमें बीजेपी से पैसा मिलता है, तो मैं उस फंड का 90% अभिषेक बनर्जी को दे दूंगा, 5% हुमायूं को और 5% हम रखेंगे।” ओवैसी ने इस दौरान गठबंधन के चुनाव चिन्ह ‘सीटी’ (Whistle) का भी अनावरण किया। मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में मजीबत होती मिम अब टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *