डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, मशहूर अभिनेत्री हर्षिल कालिया की दर्दनाक मौत

जयपुर के शिप्रा रोड पर हुए एक खौफनाक सड़क हादसे में मॉडल और अभिनेत्री हर्षिल कालिया की मौत हो गई है। 30 वर्षीय हर्षिल देर रात करीब 11:30 बजे अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क के बाईं ओर पलट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत हर्षिल को कार से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर्षिल ने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ और कई राजस्थानी गानों में मुख्य भूमिका निभाई थी। पुलिस अब जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या कार में कोई तकनीकी खराबी थी।

इसी तरह का एक और भीषण हादसा पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में भी हुआ है। यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 30 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज बर्धमान मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *