दुश्मन के रडार की पकड़ से बाहर होगा ‘ब्रह्मोस-NG’! भारत की नई मिसाइल से कांपेगा पाकिस्तान

भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। भारत अपनी सबसे घातक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का एक नया और अधिक उन्नत संस्करण विकसित कर रहा है, जिसे ‘ब्रह्मोस-एनजी’ (Brahmos-NG) कहा जा रहा है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण पाठक ने इस मिसाइल की खासियतों का खुलासा करते हुए बताया कि यह भारतीय सेना की आक्रामक क्षमता को एक नए स्तर पर ले जाएगा।

छोटा आकार, बड़ी ताकत: ब्रह्मोस-एनजी वर्तमान मिसाइल की तुलना में लगभग 50% हल्का और आकार में 3 मीटर छोटा होगा। कम वजन के कारण इसे हल्के लड़ाकू विमानों जैसे ‘तेजस’ (HAL Tejas) पर भी आसानी से तैनात किया जा सकेगा। यह मिसाइल न केवल सुखोई-30MKI और मिग-29K जैसे विमानों से, बल्कि पनडुब्बियों और युद्धपोतों से भी दागी जा सकेगी।

मैक-3 की रफ्तार और स्टील्थ तकनीक: 290 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल मैक-3 की सुपरसोनिक गति से दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी ‘स्टील्थ’ तकनीक है, जिससे यह दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आएगी। डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित इस मिसाइल का पहला परीक्षण 2026 में होने की उम्मीद है, जो वैश्विक रक्षा बाजार में भारत का दबदबा और बढ़ाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *