बांग्लादेश में बड़ा हादसा! दौलतदिया घाट पर पद्मा नदी में गिरी बस, कई यात्रियों के डूबने की आशंका
March 25, 2026

बुधवार शाम बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ढाका जा रही ‘सौहार्द परिवहन’ की एक बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
कैसे हुआ हादसा? शाम करीब 5:15 बजे बस घाट पर फेरी का इंतजार कर रही थी। तभी ‘हसना हेना’ नाम की एक छोटी फेरी ने पंटून (घाट) को जोर से टक्कर मारी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी में जा गिरी। दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। अब तक केवल 5-7 लोग ही तैरकर बाहर निकल पाए हैं।