बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ अवतार! ६ दिनों में ५९२ करोड़ पार, ‘गदर २’ का रिकॉर्ड ध्वस्त!

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर २’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। बिना किसी लंबी छुट्टी या टिकट डिस्काउंट के भी फिल्म ने रिलीज के महज ६ दिनों के भीतर ५९२.१० करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इस फिल्म ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर ‘गदर २’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़कर बॉलीवुड की ५वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

कामकाजी दिनों में भी छप्पर फाड़ कमाई: आंकड़ों के मुताबिक, छठे दिन फिल्म ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब ६० करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया। २२५ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक १६३.१५% का रिटर्न दिया है, जिसके चलते इसे आधिकारिक तौर पर ‘सुपरहिट’ घोषित कर दिया गया है।

धुरंधर २: बॉक्स ऑफिस का सफर (नेट इंडिया):

  • पहले दिन: १४५ करोड़ (पेड प्रीव्यू सहित)
  • दूसरे दिन: ८३ करोड़
  • छठे दिन: ६० करोड़
  • कुल नेट कमाई: ५९२.१ करोड़ रुपये।

अब ‘धुरंधर २’ का अगला मुकाबला ‘स्त्री २’ और ‘छवा’ जैसी फिल्मों से है। जिस तरह से रणवीर सिंह की इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, ट्रेड जानकारों का मानना है कि यह जल्द ही ८०० करोड़ के जादुई आंकड़े को भी छू सकती है। २०२६ में अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनकर ‘धुरंधर २’ ने बॉलीवुड में रणवीर सिंह का कद और ऊंचा कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *