ममता के सेनापति का कालचीनी में मेगा रोड शो: अस्पताल और नगर पालिका का वादा, मोदी सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में सियासी पारा चढ़ गया है। तृणमूल कांग्रेस के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भारत-भूटान सीमा पर स्थित कालचीनी में एक विशाल रोड शो किया। गोपीमोहन ग्राउंड से भूटान गेट तक कार्यकर्ताओं और आम जनता का ऐसा हुजूम उमड़ा कि पूरा इलाका तृणमूल के झंडों से पट गया।

बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार अब ६० वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को ‘वृद्धावस्था पेंशन’ सुनिश्चित करेगी। अभिषेक ने जोर देकर कहा, “मैं जो कहता हूं, वो करता हूं।” इसके साथ ही उन्होंने कालचीनी में एक नई नगर पालिका और आधुनिक अस्पताल बनाने का भी आश्वासन दिया।

बीजेपी पर तीखा हमला बीजेपी के मौजूदा विधायक विशाल लामा पर निशाना साधते हुए अभिषेक ने कहा कि भगवा पार्टी को वोट देने से जनता का कोई भला नहीं हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार पर बंगाल का पैसा रोकने का आरोप लगाया और दावा किया कि ४ जून को चुनाव परिणाम आने पर बीजेपी को अपनी हार का अहसास होगा। टीएमसी उम्मीदवार वीरेंद्र बोरा उरांव के समर्थन में किए गए इस रोड शो ने उत्तर बंगाल की राजनीति में नई जान फूंक दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *