नंदीग्राम से उत्तर बंगाल तक गूंजेगी हुंकार! 5 अप्रैल को अलीपुरद्वार से चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी सूत्रों ने पुष्टि की है कि पीएम मोदी 5 अप्रैल से बंगाल में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उनकी पहली जनसभा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित की जाएगी।

उत्तर बंगाल ही क्यों? बीजेपी की रणनीति के अनुसार, प्रचार अभियान की शुरुआत उस क्षेत्र से की जा रही है जहां पार्टी की पकड़ सबसे मजबूत है। इस बार बंगाल में दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान होना है। पहले चरण में यानी 23 अप्रैल को उत्तर बंगाल की सीटों पर वोटिंग होगी, इसी के मद्देनजर पीएम मोदी ने वहां से बिगुल फूंकने का फैसला किया है।

सियासी तापमान चरम पर 14 मार्च को ब्रिगेड की सभा में ‘परिवर्तन’ का संदेश देने के बाद मोदी का यह पहला बंगाल दौरा होगा। आज रात ही गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं और कल टीएमसी के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी करेंगे। ऐसे में मोदी और शाह की जुगलबंदी ने बंगाल के चुनावी समर को और भी दिलचस्प बना दिया है। बीजेपी का मानना है कि मोदी के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे पहले चरण में बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *