बंगाल चुनाव से पहले घमासान: चुन-चुनकर नाम काटने का आरोप, ममता ने चुनाव आयोग को दी खुली चुनौती!

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची (Voter List) को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक लगभग 76 लाख नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर एक खास रणनीति के तहत लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं।

ममता का तीखा प्रहार ममता बनर्जी ने कहा, “यह हिटलरशाही से भी आगे निकल चुका है। यह बीजेपी की वैनिशिंग वॉशिंग मशीन है जो लोगों के अधिकारों को गायब कर रही है।” उन्होंने दावा किया कि सप्लीमेंट्री लिस्ट में जानबूझकर गड़बड़ी की गई है, जहाँ एक ही परिवार के सदस्यों के नाम गायब हैं। मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को चुनौती दी कि वे लिस्ट को सार्वजनिक करें और गायब नामों को वापस जोड़ने की व्यवस्था करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *