तेल और गैस का संकट खत्म! भारत के लिए खुला ‘हर्मुज’, वतन लौट रहे हैं 20 फंसे हुए जहाज

मिडल ईस्ट के युद्ध संकट के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘हर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) भारत जैसे मित्र देशों के लिए पूरी तरह खुला है। मार्च की शुरुआत में फंसे 38 जहाजों में से अब अंतिम 20 जहाज भी भारत के लिए रवाना होने को तैयार हैं।

दुश्मनों के लिए नो-एंट्री, दोस्तों के लिए खुली राह ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, हर्मुज का रास्ता केवल उन देशों के लिए बंद किया गया है जिन्हें ईरान अपना शत्रु मानता है। भारत, रूस और चीन जैसे देशों के तेल टैंकरों को विशेष अनुमति दी गई है। हालांकि, सऊदी और कतर के तेल क्षेत्रों में हुए नुकसान के कारण गैस की आपूर्ति पर अभी भी सवालिया निशान हैं, लेकिन जहाजों की आवाजाही शुरू होना भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।

ट्रंप की नई ‘डेडलाइन’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि ईरान के अनुरोध पर उन्होंने वहां के बिजली घरों पर हमला करने की योजना को 10 दिनों के लिए टाल दिया है। यह राहत 6 अप्रैल की रात 8 बजे तक रहेगी। इस बीच, 18 नए खाली जहाज हर्मुज में प्रवेश करने वाले हैं ताकि भारत के लिए ईंधन की कमी न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *