आसनसोल में ममता का शक्ति प्रदर्शन: कोयला खदानों की लूट और विकास के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर पांडवेश्वर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘चोर’ के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। अपनी ईमानदारी का हवाला देते हुए ममता ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पूरे जीवन में एक पैसा वेतन (Salary) नहीं लिया। मैं किसी के पैसे की एक पैसे की चाय तक नहीं पीती, और ये लोग मुझे भी चोर कहते हैं!”

विपक्ष की भाषा पर उठाए सवाल ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे तृणमूल के हर नेता को चोर-डाकू बता रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इनके शब्द और भाषा अत्यंत निचले स्तर की है। ये लोग केवल झूठ फैलाना जानते हैं।”

विकास का हिसाब और केंद्र पर प्रहार आसनसोल को नया जिला बनाने से लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अंडाल एयरपोर्ट और नजरूल इस्लाम यूनिवर्सिटी तक का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि विकास हमने किया और बीजेपी सिर्फ ‘लूट’ कर रही है। उन्होंने कोयला खदानों के निजीकरण और खदान श्रमिकों की समस्याओं के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पिछले 5-6 वर्षों से बंद खदानों को राज्य के साथ मिलकर चलाने का प्रस्ताव दे रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे अनसुना कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *