‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर धमाका! मई में भारत को मिलेगा चौथा ‘सुदर्शन चक्र’ (S-400)
March 27, 2026

भारतीय वायुसेना की ताकत में एक और बड़ा इजाफा होने जा रहा है। रूस से S-400 ट्रम्प एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन मई 2026 तक भारत पहुंचने वाला है। विशेष बात यह है कि यह समय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के करीब है। 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ इस ऑपरेशन में S-400 ने अपनी घातक मारक क्षमता का लोहा मनवाया था।
S-400 की खासियत भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ के नाम से मशहूर यह सिस्टम 400 किमी की दूरी से ही दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों को ढेर कर सकता है। भारत और रूस के बीच 5.5 बिलियन डॉलर के सौदे के तहत कुल पांच स्क्वाड्रन आने हैं, जिनमें से तीन पहले से ही तैनात हैं। रूस ने पुष्टि की है कि चौथी यूनिट मई के अंत तक भारत को सौंप दी जाएगी। इससे चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर भारत का पलड़ा और भारी हो जाएगा।