धर्म VS अधर्म: सिलीगुड़ी में गौतम देब और शंकर घोष के बीच रामनवमी पर छिड़ा जुबानी जंग
March 27, 2026

सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार के बीच रामनवमी के मौके पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देब ने सुबह अपने घर के मंदिर में भगवान श्री राम की पूजा की और हारमोनियम बजाते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाया। देब ने कहा कि उन्होंने यह भजन बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष की ‘सद्बुद्धि’ के लिए उन्हें समर्पित किया है।
बीजेपी का पलटवार बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष ने गौतम देब के इस अंदाज पर तंज कसते हुए कहा, “यह भी राम की कृपा है। जो लोग राम नाम से डरते थे, आज वे खुद राम की शरण में हैं।” उन्होंने कहा कि यह लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है और जीत धर्म की ही होगी। दोनों ही उम्मीदवारों को संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटते और भक्तों से मिलते देखा गया।