कोयला घोटाले में ईडी की ‘बैटिंग’ शुरू! अब 10 थानों के पुलिस अधिकारी रडार पर, कमिश्नरेट को भेजी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला तस्करी मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ईडी ने अब कुल्टी, रानीगंज और दुर्गापुर के 10 थानों के पुलिस अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी है। इस संबंध में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में इन थानों में तैनात रहे अधिकारियों की सूची मांगी गई है।

क्या है मामला? जांच में सामने आया है कि बुदबुद थाने के पूर्व ओसी मनोरंजन मंडल के कहने पर कोयला माफियाओं ने एक बैंक खाते में लगभग 1.5 करोड़ रुपये जमा किए थे। ईडी ने मनोरंजन मंडल को 4 बार समन भेजा, लेकिन वह पेश नहीं हुए और फिलहाल फरार हैं। ईडी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अन्य पुलिस अधिकारी भी इस अवैध उगाही में शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *