आरजी कर लिफ्ट हादसा: ड्यूटी के दौरान अपनी जगह पर नहीं थे लिफ्टमैन! सरकारी वकील का बड़ा खुलासा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट हादसे के मामले में कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सियालदह कोर्ट में सरकारी वकील ने दावा किया कि हादसे के समय लिफ्टमैन अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि प्रशिक्षित होने के बावजूद उन्होंने लिफ्ट को असुरक्षित छोड़ दिया था।

कोर्ट की कार्रवाई सरकारी वकील ने दलील दी कि यह केवल लापरवाही है या जानबूझकर किया गया अपराध, इसकी जांच जरूरी है। दूसरी ओर, बचाव पक्ष ने इसे तकनीकी खराबी बताते हुए कहा कि गरीब कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। हालांकि, कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद सभी 5 आरोपियों को 1 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *