पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी, लेकिन आम जनता को नहीं मिलेगा फायदा! पुरानी कीमतों पर ही बिकेगा तेल

मध्य पूर्व में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। भारतीय तेल कंपनियों को भारी नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में ₹10 प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि, पंपों पर तेल की कीमतें कम नहीं होंगी क्योंकि यह कटौती कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए की गई है।

हवाई सफर होगा महंगा सरकार ने विमान ईंधन (ATF) पर ₹50 प्रति लीटर का नया शुल्क लगा दिया है, जिससे हवाई किराए में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

अफवाहों से बचें पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कमी के कारण देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने जनता से ‘पैनिक बाइंग’ न करने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। हालांकि, रसोई गैस (LPG) की किल्लत की खबरें कई शहरों से आ रही हैं, जिसे दूर करने का प्रयास जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *