बंगाल चुनाव: अमित शाह का बड़ा वार, टीएमसी के खिलाफ ‘विफलता का दस्तावेज’ घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी
March 27, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार को घेरने के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के खिलाफ 14 बिंदुओं वाली एक ‘चार्जशीट’ जारी करेंगे।
चार्जशीट के मुख्य मुद्दे: इस दस्तावेज में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध और उत्तर बंगाल की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बीजेपी का कहना है कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सिंडिकेट राज का बोलबाला है। अमित शाह द्वारा इसे जारी किए जाने के बाद, बीजेपी कार्यकर्ता इसे राज्य के हर घर तक ले जाएंगे ताकि मतदाताओं को सरकार की ‘विफलताओं’ के बारे में बताया जा सके।