टीएमसी के लिए दीवार लेखन! बीरभूम में विलेज पुलिस सस्पेंड, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बीरभूम जिले के बोलपुर में एक विलेज पुलिसकर्मी द्वारा तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में दीवार लेखन करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बोलपुर थाने के विलेज पुलिस विश्वजीत पात्रा को मंत्री चंद्रनाथ सिंह के समर्थन में दीवार पर टीएमसी का चुनाव चिह्न बनाते हुए देखा गया। फोटो वायरल होते ही बीरभूम के एसपी सूर्यप्रताप यादव ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया।

विपक्ष का निशाना: बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता सरकार ने इन वॉलंटियर्स को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनका काम पुलिसिंग के बजाय विपक्षी नेताओं की जासूसी करना है। आरजी कर कांड के बाद से ही सिविक और विलेज पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे, और अब इस घटना ने विवाद को और हवा दे दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *