बीजेपी का बड़ा दांव: महिलाओं को ₹3000 और ‘बंगाल रेजिमेंट’ का वादा! लीक हुआ ‘संकल्प पत्र’

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी अगले हफ्ते अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ‘लक्ष्मी भंडार’ के मुकाबले महिलाओं को हर महीने ₹3000 देने का वादा करेगी। साथ ही, बेरोजगार युवाओं के लिए ‘युवा साथी’ योजना के तहत ₹3000 मासिक भत्ते का प्रस्ताव भी शामिल है।

रक्षा और अस्मिता बीजेपी के घोषणापत्र में भारतीय सेना में एक अलग ‘बंगाल रेजिमेंट’ बनाने और राज्य में चार अग्निवीर भर्ती केंद्र खोलने का वादा प्रमुख है। इसके अलावा, ‘जिहाद मुक्त बंगाल’ का नारा भी संकल्प पत्र का हिस्सा हो सकता है। सिंगूर में नया इंडस्ट्रियल हब और राजबंशी एवं कुड़माली भाषाओं को संवैधानिक दर्जा देने जैसे वादे भी इसमें शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *