नदी के ऊपर पुराने पुल पर बना ‘बॉर्डर ब्रू कैफे’! अरुणाचल में भारतीय सेना की अनोखी पहल
March 27, 2026

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में एक पुराने बेली ब्रिज को एक खूबसूरत कैफे में बदल दिया है। ‘नियामजांग चू’ नदी पर स्थित इस कैफे का नाम ‘बॉर्डर ब्रू कैफे’ रखा गया है। ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत शुरू की गई यह पहल स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए है।
सेना का मास्टरस्ट्रोक इस कैफे का संचालन स्थानीय मोनपा समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। सेना ने रिकॉर्ड 31 दिनों के भीतर इस अनुपयोगी बुनियादी ढांचे को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया है। हिमालय की सुंदर पहाड़ियों और बहती नदी के संगीत के बीच यहां कॉफी का लुत्फ उठाना पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो रहा है।