‘टीम इंडिया’ बनकर लड़ना होगा! ईंधन संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने याद दिलाया कोरोना काल

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ईरान द्वारा संभावित होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकाबंदी से उत्पन्न होने वाले खतरों से निपटना था।

कोरोना महामारी का उदाहरण पीएम मोदी ने ६ साल पहले के कोविड अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उस समय जिस ‘टीम इंडिया’ मॉडल ने देश को बचाया था, आज फिर उसकी जरूरत है। उन्होंने कहा, “कोरोना काल की तरह ही हमें एकजुट होकर इस संकट का सामना करना होगा।” उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और आपूर्ति पर कड़ी नजर रखें ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *