मिर्च की खेती से चमकी किस्मत! पूर्व मेदिनीपुर के किसान धान छोड़कर कमा रहे हैं लाखों का मुनाफा
March 27, 2026

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके के किसान अब पारंपरिक धान और मूंगफली की खेती छोड़कर मिर्च की खेती में हाथ आजमा रहे हैं। मिर्च की बढ़ती मांग और शानदार बाजार भाव के कारण किसानों को प्रति बीघा 30 से 70 हजार रुपये तक का मुनाफा हो रहा है।
खेती का गणित: किसानों के अनुसार, एक बीघा में खेती की लागत करीब 25-30 हजार रुपये आती है। फसल तैयार होने में 70-80 दिन लगते हैं और एक सीजन में 8 से 10 बार मिर्च तोड़ी जा सकती है। बाजार में एक बीघे की फसल 60 हजार से 1 लाख रुपये तक में बिकती है, जिससे किसानों की आय दोगुनी से भी ज्यादा हो रही है।