वैभव सूर्यवंशी के लिए खुला इंटरनेशनल क्रिकेट का रास्ता! 15 साल के हुए भारतीय क्रिकेट के ‘वंडर बॉय’

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आज 27 मार्च को 15 साल के हो गए हैं। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लगा आईसीसी (ICC) का प्रतिबंध भी उन पर से हट गया है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, 15 साल से कम उम्र का कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकता था, लेकिन अब वैभव इस पात्रता को पूरा कर चुके हैं।

अगला लक्ष्य टीम इंडिया? वैभव ने आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भी विशेष अनुमति के साथ शिरकत की थी। अब 15 साल का होने के बाद भारतीय चयनकर्ता उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए चुन सकते हैं। वर्तमान में, वह राजस्थान रॉयल्स के कैंप में कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में अपने दूसरे आईपीएल सीजन की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *