आज रात कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह! ममता सरकार के 15 साल के शासन पर कल जारी करेंगे ‘चार्जशीट’
March 27, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आधी रात को कोलकाता पहुंच रहे हैं। शनिवार दोपहर न्यू टाउन के एक होटल में वह ममता बनर्जी सरकार के 15 साल के कार्यकाल के खिलाफ बीजेपी की ‘चार्जशीट’ जारी करेंगे।
चार्जशीट के मुख्य बिंदु: इस ‘शिकायतनामा’ में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सिंडिकेट राज और शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र के संकट सहित 14 प्रमुख विफलताओं को संकलित किया गया है। बीजेपी इस चार्जशीट के जरिए तृणमूल की कमजोरियों को जनता के सामने लाएगी, जिसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में पार्टी अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी करेगी। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।