SIR मुद्दे पर आक्रामक हुई TMC! अब कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजा ईमेल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर (SIR) वोटर लिस्ट विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपनी रणनीति और तेज कर दी है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक विस्तृत पत्र भेजा गया। राज्य की कैबिनेट मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तीन पन्नों का यह ईमेल लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
11 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर पत्र में टीएमसी ने उन 11 उम्मीदवारों की सूची सौंपी है जिनका नाम फिलहाल ‘विचाराधीन’ (Under Consideration) सूची में रखा गया है। उनके वोटर आईडी कार्ड नंबर के साथ पूरी जानकारी देते हुए टीएमसी ने मांग की है कि इस कानूनी अड़चन को तुरंत दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पहले ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी किए जाने के बाद अब हाई कोर्ट का यह रुख काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।