पड़ोसी देशों से भारत की स्थिति बेहतर! राज्यसभा में गूंजी सीतारमण की दहाड़, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण दुनिया भर में बढ़ रहे ऊर्जा संकट और ‘एनर्जी लॉकडाउन’ की चर्चाओं के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को राज्यसभा में उन्होंने भारत में लॉकडाउन की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया और इसे ‘निराधार अफवाह’ बताया।

सीतारमण का कड़ा रुख वित्त मंत्री ने कहा, “जनता के मन में डर पैदा करने के लिए कुछ भी बोला जा रहा है। लॉकडाउन कहां हो रहा है? यह पाकिस्तान में हो रहा है, भारत में नहीं।” उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के आर्थिक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अपनी जरूरतों और संसाधनों का प्रबंधन बहुत सावधानी से कर रहा है ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने विपक्ष और जनता से पैनिक न फैलाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *