बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा वार! कल अमित शाह खोलेंगे टीएमसी के 15 साल के शासन का कच्चा चिट्ठा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार के पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल पर एक ‘चार्जशीट’ जारी करेंगे। इसमें टीएमसी सरकार की 14 प्रमुख विफलताओं को रेखांकित किया गया है।

चार्जशीट के मुख्य मुद्दे: बीजेपी की इस चार्जशीट में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बदहाली, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, उद्योग-धंधों का विनाश और उत्तर बंगाल की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी का उद्देश्य अपने ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) से पहले सरकार की कमियों को घर-घर तक पहुंचाना है। विशेष रूप से चाय बागान श्रमिकों की दुर्दशा और सिंडिकेट राज को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *