‘बंगाल की रसोई गैस बाहर नहीं जानी चाहिए!’ अंडाल पहुंचने से पहले ममता बनर्जी की केंद्र को कड़ी चेतावनी
March 27, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में उत्पादित होने वाली रसोई गैस (LPG) को किसी भी कीमत पर बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए। अंडाल के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने आशंका जताई कि चुनाव के नाम पर हो रहे प्रशासनिक तबादलों के बीच राज्य की गैस बाहर भेजी जा सकती है।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि: ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान करीब 10 लाख बाहरी कर्मचारी और सुरक्षा बल बंगाल आएंगे। उन्हें गैस की जरूरत होगी, लेकिन इसके कारण राज्य के आम नागरिकों को किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि हल्दिया में उत्पादित गैस का उपयोग बंगाल के लोगों के लिए ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए।