जनगणना 2027 की तैयारी शुरू! केंद्र ने शोध के लिए 41 विश्वविद्यालयों में बनाए ‘वर्कस्टेशन’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2027 की जनगणना (Census) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत के महापंजीयक (RGI) ने देश के 41 विश्वविद्यालयों और संस्थानों में विशेष जनगणना वर्कस्टेशन स्थापित किए हैं। इनका उद्देश्य पिछली जनगणनाओं के ‘माइक्रो-डेटा’ का उपयोग करके नीति निर्माण और उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देना है।

क्या होगा इन केंद्रों में? इन वर्कस्टेशनों में शोधकर्ताओं को 1991 से 2011 तक की जनगणना के डिजिटल डेटा और सांख्यिकीय विश्लेषण सॉफ्टवेयर तक पहुंच मिलेगी। जनगणना दो चरणों में होगी: पहला चरण (घरों की सूची बनाना) अप्रैल से सितंबर 2027 तक चलेगा, जबकि मुख्य जनगणना फरवरी 2027 में शुरू होगी। हालांकि, पहाड़ी और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में काम इसी साल सितंबर से शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *