ज़ोजिला पास में भीषण हिमस्खलन! बर्फ के नीचे दबीं 15 गाड़ियां, 7 लोगों की मौत से मचा कोहराम
March 27, 2026

लद्दाख के ज़ोजिला पास में शुक्रवार शाम एक बड़ा हिमस्खलन (Avalanche) हुआ, जिसमें कम से कम 7 लोगों की जान चली गई। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित ‘कैप्टन टर्न’ के पास हुए इस हादसे में लगभग 15 वाहन बर्फ के नीचे दब गए।
राहत और बचाव कार्य: सेना, पुलिस और बीआरओ (BRO) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चला रही हैं। मलबे से अब तक 5 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हाईवे बंद होने के कारण लद्दाख और कश्मीर के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया है।