टी-20 वर्ल्ड कप टिकट स्कैम: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा अंडर-19 का पूर्व खिलाड़ी बलवंत सिंह
March 27, 2026

आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले मुंबई पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुंबई के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर बलवंत सिंह सोधा को गिरफ्तार किया गया है। उन पर टी-20 वर्ल्ड कप के भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के टिकट ऊंचे दामों पर बेचने का आरोप है।
मामले का खुलासा: पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मुफ्त मिलने वाले पास और टिकटों को 25,000 से 35,000 रुपये में बेच रहा था। बलवंत सिंह इस नेटवर्क का मुख्य हिस्सा था जो टिकटों की सप्लाई करता था। इस मामले में एक कॉलेज स्पोर्ट्स टीचर सहित कुल 6 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।