हवाई सफर में बड़ा खतरा! संसदीय समिति की रिपोर्ट में एयर इंडिया और डीजीसीए पर गंभीर सवाल

संसदीय समिति की एक ताजा रिपोर्ट ने भारतीय विमानन क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में जांचे गए 754 वाणिज्यिक विमानों में से 377 में बार-बार तकनीकी खामियां पाई गई हैं। यानी देश के आधे से ज्यादा विमान उड़ान के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।

एयर इंडिया की हालत सबसे खराब: सबसे ज्यादा खामियां एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों में मिली हैं। एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में एक ही तरह की खराबी बार-बार सामने आ रही है। डीजीसीए (DGCA) की जांच में पाया गया कि पायलटों की ट्रेनिंग में कमी है और केबिन क्रू की संख्या भी निर्धारित मानकों से कम है। समिति ने डीजीसीए में खाली पड़े 48.3% पदों को भी सुरक्षा में बड़ी चूक का कारण बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *