ATM मशीन ने निगल लिया आपका कार्ड? घर जाने से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना होगा भारी नुकसान!

एटीएम से पैसे निकालते समय तकनीकी खराबी या बिजली कटने की वजह से अक्सर डेबिट कार्ड या कैश मशीन के अंदर ही फंस जाता है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी से काम लेना जरूरी है। अगर आप कार्ड को जोर से खींचने की कोशिश करते हैं, तो कार्ड टूट सकता है।

कार्ड फंसने के मुख्य कारण: सर्वर डाउन होना, बार-बार गलत पिन डालना या ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद कार्ड निकालने में देरी करना—ये कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से मशीन कार्ड को ‘रिटेन’ (Retain) कर लेती है। इसी तरह, अगर आप समय पर कैश नहीं निकालते हैं, तो वह वापस मशीन के स्लॉट में चला जाता है।

तुरंत उठाएं ये कदम:

  • ATM ID नोट करें: हर एटीएम केबिन में एक आईडी लिखी होती है। उसे नोट करें और बैंक के कस्टमर केयर को इसकी जानकारी दें।
  • कार्ड ब्लॉक कराएं: सुरक्षा के लिए तुरंत अपने कार्ड को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दें ताकि कोई और आपके खाते से छेड़छाड़ न कर सके।
  • बैंक शाखा से संपर्क: अगले कार्य दिवस पर अपनी बैंक शाखा में जाएं। बैंक आपको नया कार्ड जारी कर सकता है या फंसा हुआ कार्ड वापस दिलाने में मदद करेगा। याद रखें, अपनी बैंक के एटीएम में कार्ड फंसने पर प्रक्रिया जल्दी पूरी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *