अब डिजिटल होगा आपका चेक! RBI ला रहा है ‘e-Cheque’ की सुविधा, सिग्नेचर मिसमैच और धोखाधड़ी से मिलेगी मुक्ति

बैंकिंग की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब पारंपरिक कागजी चेक की जगह ‘इलेक्ट्रॉनिक चेक’ या ‘ई-चेक’ (e-Cheque) पेश करने की तैयारी में है। आरबीआई की ‘पेमेंट विजन 2028’ रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षित और तेज लेनदेन के लिए चेक सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

क्या है ई-चेक और इसके फायदे? ई-चेक मूल रूप से कागज के चेक का डिजिटल रूप है। इसमें ग्राहक को फिजिकल चेक बुक की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन ही भुगतान की जानकारी भरेंगे और डिजिटल सिग्नेचर के जरिए उसे प्रमाणित करेंगे। इसके बाद यह चेक सीधे बैंक या प्राप्तकर्ता के पास भेजा जा सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें चेक बाउंस होने या हस्ताक्षर के मिलान न होने जैसी मानवीय गलतियों की संभावना कम हो जाएगी और फ्रॉड पर भी लगाम लगेगी।

सुरक्षा का नया कवच: आरबीआई का मानना है कि डिजिटल चेक सिस्टम न केवल समय बचाएगा, बल्कि बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता भी लाएगा। वर्तमान में चेक क्लियर होने में जो समय लगता है, ई-चेक आने के बाद वह प्रक्रिया बेहद तेज हो जाएगी। फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है और आरबीआई इसके तकनीकी पहलुओं पर काम कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *