‘क्या फिर से हमले की साजिश है?’ पुरुलिया की रैली में अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी, दी कड़ी चुनौती

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पुरुलिया के मान बाजार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। शाह द्वारा कल कोलकाता में किए गए ‘बैंडेज’ वाले कटाक्ष पर पलटवार करते हुए ममता ने पूछा, “क्या आप फिर से मुझे मारने की योजना बना रहे हैं?”

अमित शाह पर कड़ा प्रहार: ममता बनर्जी ने शाह के ‘चार्जशीट’ वाले बयान पर कहा, “चार्जशीट तो आपके खिलाफ पेश होनी चाहिए। आप लोकतंत्र के हत्यारे और तानाशाह हैं। आपने लोगों के अधिकार छीने हैं, इसलिए इस बार कोई भी कमल के फूल को वोट नहीं देगा।” उन्होंने अपनी चोट का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार चुनाव के दौरान जानबूझकर उनके पैर में चोट पहुंचाई गई थी और अब उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है।

लक्ष्मी भंडार और आवास पर बड़ी घोषणा: राजनीतिक हमलों के बीच ममता ने बंगाल की महिलाओं को आश्वस्त किया कि उन्हें ‘लक्ष्मी भंडार’ का लाभ जीवन भर मिलता रहेगा। उन्होंने वादा किया कि राज्य के सभी कच्चे मकानों को पक्का बनाया जाएगा। युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि ‘युवश्री’ योजना में जिन लोगों का पैसा रुका है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *