BJP ने जारी की १३ और उम्मीदवारों की सूची, ऐन वक्त पर बदला इस सीट का चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी करते हुए १३ और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इस नई लिस्ट के साथ बीजेपी ने राज्य की अधिकांश सीटों पर अपने योद्धा उतार दिए हैं।

इस सूची में सबसे चर्चित नाम केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर का है, जिन्हें बगदा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले संतोष पाठक को चौरंगी से टिकट देकर बीजेपी ने बड़ा सियासी दांव खेला है। इसके अलावा, बीजेपी ने मयनागुड़ी सीट पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए कौशिक राय की जगह अब डालिम राय को मैदान में उतारा है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में सोनापुर उत्तर से देबाशिस धर, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती और चंडीपुर से पीयूष कांति दास शामिल हैं। बंगाल की २९४ सीटों पर २३ और २९ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनावी नतीजों की घोषणा ४ मई को की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *