तीसरे विश्वयुद्ध की आहट! ईरान के परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल का महाहमला, दहल उठा इस्फ़हान

पश्चिम एशिया में तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार तड़के अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेना ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु केंद्र इस्फ़हान (Isfahan) पर भीषण हवाई हमला किया। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, जमीन के अंदर बने हथियारों के गोदाम को तबाह करने के लिए २००० पाउंड के ‘बंकर-बस्टर’ बमों का इस्तेमाल किया गया। धमाका इतना जोरदार था कि रात का आसमान नारंगी रोशनी से भर गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद इस हमले का वीडियो साझा किया है।
ईरान ने इस हमले का कड़ा जवाब देते हुए अमेरिका के अत्याधुनिक ‘MQ-9 रीपर’ ड्रोन को आसमान में ही मार गिराया। साथ ही, इजरायल की राजधानी जेरूसलम को निशाना बनाकर दर्जनों मिसाइलें दागीं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, जेरूसलम में कम से कम १० बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई।
इजरायल के मुताबिक, उन्होंने पहले तेहरान के १७० ठिकानों पर ४०० से अधिक विस्फोटकों के साथ हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने आज जेरूसलम पर हमला बोला। ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच शुरू हुआ यह सीधा संघर्ष अब पूरी दुनिया को बड़े खतरे में डाल रहा है।