शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति में भारी गिरावट! एफिडेविट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, केस की लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

पश्चिम बंगाल चुनाव २०२६ के लिए नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे (Affidavit) ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। हलफनामे के अनुसार, पिछले ५ वर्षों में उनकी कुल संपत्ति बढ़ने के बजाय ४.१८ लाख रुपये कम हो गई है।
२०२१ में उनकी संपत्ति ९०.०६ लाख रुपये थी, जो अब घटकर ८५.८७ लाख रुपये रह गई है। शुभेंदु के पास न तो अपनी कोई कार है और न ही सोना। उनके हाथ में नकद केवल १२,००० रुपये हैं, जबकि बैंक और डाकघर की बचत २४.५७ लाख रुपये है। उनकी अचल संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, की कीमत ६१.३० लाख रुपये आंकी गई है।
संपत्ति से कहीं ज्यादा चौंकाने वाला उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों का विवरण है। लगभग २० पन्नों के हलफनामे में उन पर दर्ज अनगिनत एफआईआर (FIR) की जानकारी है। इनमें हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यहां तक कि पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज मामले भी शामिल हैं। भवानीपुर और नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों से चुनाव लड़ रहे शुभेंदु का यह रिकॉर्ड अब चर्चा का विषय बन गया है।