“एक भी अमेरिकी जिंदा नहीं बचेगा!” ईरान के सेना प्रमुख ने दी रूह कंपा देने वाली चेतावनी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को अंतिम चेतावनी दे दी है। ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल अमीर हातमी ने गुरुवार को गरजते हुए कहा कि अगर दुश्मन ने ईरान की सीमा के भीतर जमीनी हमला (Ground Invasion) करने की कोशिश की, तो एक भी विदेशी सैनिक वापस नहीं जा पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की सेना अब केवल बचाव नहीं, बल्कि आक्रामक प्रहार के लिए पूरी तरह तैयार है।
ईरानी समाचार एजेंसी ‘फार्श’ के मुताबिक, जनरल हातमी ने कहा, “दुश्मन की हर हरकत पर हमारी पैनी नजर है। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब पेंटागन द्वारा ईरान में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और छोटे पैमाने पर जमीनी कार्रवाई की खबरें तेज हो गई हैं।
इधर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जमीनी हमले के विकल्प को खारिज नहीं किया है। अमेरिकी जंगी जहाज ‘यूएसएस त्रिपोली’ ३,५०० मरीन सैनिकों के साथ पहले ही खाड़ी क्षेत्र में पहुंच चुका है। अमेरिका की ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की तैयारियों और ईरान की ‘आर-पार’ की धमकी ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। अब देखना यह है कि क्या मिडिल ईस्ट की यह चिंगारी तीसरे विश्व युद्ध की आग में बदलती है।