ईरान में घुसकर यूरेनियम छीन लेगी अमेरिकी सेना! ट्रंप के ‘सीक्रेट मिशन’ का खुलासा, कांप उठी दुनिया

मिडिल ईस्ट की जंग अब तक की सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को ईरान के भीतर घुसकर वहां जमा यूरेनियम के भंडार को अपने कब्जे में लेने का आदेश दिया है। इस रिपोर्ट के लीक होते ही वैश्विक स्तर पर हड़कंप मच गया है।
दावा किया जा रहा है कि ट्रंप के आदेश के बाद हजारों अमेरिकी सैनिक ईरान के इस्फ़हान और नतान्ज़ जैसे परमाणु केंद्रों की ओर बढ़ सकते हैं। इन केंद्रों पर करीब १००० पाउंड रेडियोधर्मी पदार्थ (यूरानियम) मौजूद होने का अनुमान है। हालांकि, हालिया हमलों में ये केंद्र मलबे में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन मलबे के नीचे दबे यूरेनियम को जब्त करना अमेरिका की प्राथमिकता बन गई है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दुश्मन के इलाके में घुसकर किया जाने वाला यह जमीनी हमला बेहद जोखिम भरा और जानलेवा साबित हो सकता है।
सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल जोसेफ वोटेल ने कहा है कि सेना के जरिए यूरेनियम कब्जाना संभव है, लेकिन यह एक आत्मघाती कदम भी हो सकता है। दूसरी ओर, ईरान ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी सेना ने जमीन पर पैर रखा, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। ट्रंप की इस ‘हाई-रिस्क’ रणनीति ने दुनिया को एक बड़े परमाणु संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।