महंगाई की मार से बचेगा आपका बजट! गैस चूल्हे की नीली लौ और प्रेशर कुकर का सही इस्तेमाल बचाएगा पैसा

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब रसोई घर के बजट पर भी पड़ता दिख रहा है। LPG की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की कमी के बीच आम जनता के लिए एक-एक रुपया बचाना जरूरी हो गया है। आमतौर पर घर का १४.२ किलो का सिलेंडर ३० दिन चलता है, लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाते हैं, तो वही सिलेंडर ४५ दिन तक चल सकता है।
गैस बचाने का सबसे आसान तरीका है दाल-चावल को पकाने से पहले आधे घंटे के लिए भिगो कर रखना, जिससे वे २०% जल्दी पक जाते हैं। हमेशा ढककर खाना पकाएं, इससे भाप बाहर नहीं निकलती और खाना ३०% तेजी से बनता है। अगर आपके बर्नर की आंच नीली के बजाय पीली या नारंगी है, तो समझ लीजिए कि गैस बर्बाद हो रही है—तुरंत बर्नर साफ करें। फ्रिज से निकली ठंडी चीजों को सीधे गैस पर न रखें, उन्हें पहले सामान्य तापमान पर आने दें। छोटे बर्नर का इस्तेमाल और प्रेशर कुकर की आदत आपके महीने का खर्च काफी कम कर देगी।