हवाई ईंधन की कीमतों में लगी आग! एक महीने में दोगुने हुए दाम, क्या महंगा होगा हवाई सफर?

ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत में विमान ईंधन (ATF) के दाम एक महीने के भीतर लगभग दोगुने हो गए हैं। दिल्ली में एटीएफ की कीमत १ मार्च को ९६,६३৮ रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो अब बढ़कर २,०৭,৩৪১ रुपये हो गई है। कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में भी कीमतें २ लाख के पार पहुंच चुकी हैं।

राहत की बात यह है कि सरकार ने घरेलू एयरलाइंस (Domestic Flights) के लिए ईंधन की कीमतों में केवल २५ प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है, ताकि आम यात्रियों पर बोझ न पड़े। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस को पूरी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी। एयरलाइंस के कुल खर्च का ४०% हिस्सा ईंधन पर होता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय टिकटों और हवाई मार्ग से आने वाले सामान जैसे दवाइयों और इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *