आम आदमी पार्टी में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! राघव चड्ढा की छुट्टी, अशोक मित्तल बने नए डिप्टी लीडर!

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़ा सांगठनिक फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता (Deputy Leader) के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की खबरें तेज हैं।

पार्टी का सख्त रुख पार्टी ने सिर्फ पद ही नहीं छीना, बल्कि राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए। अपनी ही पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के खिलाफ इस तरह का कड़ा रुख अपनाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो पार्टी चड्ढा की हालिया गतिविधियों से खुश नहीं थी।

सोशल मीडिया पर राघव का जवाब पद से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर तीन मिनट का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनके पुराने संसदीय भाषणों और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को दिखाया गया है। हालांकि, उन्होंने वीडियो के साथ कोई शब्द नहीं लिखा, बस एक ‘ईविल आई’ (नजर) इमोजी का इस्तेमाल किया। इसे समर्थकों द्वारा विरोधियों और ‘बुरी नजर’ से बचने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

क्या बढ़ रही हैं दूरियां? कहा जा रहा है कि २०२५ के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। चड्ढा प्रदूषण, हवाई किराए और श्रमिकों के हक जैसे मुद्दों पर अपनी अलग राय रख रहे थे। असम चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से उनका नाम गायब होना भी इसी ओर इशारा करता है। अब सवाल यह है कि क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में बने रहेंगे या कोई नया रास्ता चुनेंगे?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *